कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्जन भर दुकानों से खाद्य सैंपल लिए गए थे। इस जांच में कई खाद्य सैंपल फेल हो गए हैं, जिसके बाद ADM कोर्ट ने दुकानदारों पर 25 हजार से 1 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया है।

रेस्टोरेंट समेत कई दुकानों पर हुई कार्रवाई
ADM कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दर्री स्थित स्वाद रेस्टोरेंट पर 1 लाख, जय कृष्ण डेली नीड्स पर 60 हजार, मुरली होटल पर 50 हजार, बीकानेर स्वीट्स पर 50 हजार, युवराज ट्रेडर्स पर 30 हजार, श्याम स्वीट्स जेलगांव पर 25 हजार, शुभम डेयरी उरगा पर 20 हजार और सुनीता डेयरी उरगा पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

यहां भी कार्रवाई की तैयारी
इसके अलावा बालाजी वाटन इंडस्ट्रियल एरिया, नेचुरल स्वीट्स निहारिका, निर्मल डेयरी कुसमुंडा, मां कालिका डेयरी कुसमुंडा, अपना मार्ट आरएसएस नगर, गीता एजेंसी सीतामणी और फोर सीजन रेस्टोरेंट के खिलाफ भी प्रकरण तैयार किए गए हैं। इन पर जल्द सुनवाई होगी।
डिज्नीलैंड मेला का किया गया निरीक्षण
वहीं डिज्नीलैंड मेला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस डिस्प्ले, हानिकारक कलर को कम करने, पानी बोतल को एमआरपी से अधिक रेट पर नहीं बेचने के निर्देश दिए गए हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

