इदरीश मोहम्मद, पन्ना। आज जहां पूरी दुनिया ‘विश्व तेंदुआ दिवस’ मना रही है, वहीं मध्य प्रदेश के पन्ना से मानवता और सूझबूझ की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इस दिन को सार्थक कर दिया। घटना पन्ना के दक्षिण वन मंडल की है, जहां शिकार के लालच में एक वयस्क तेंदुआ अपनी जान जोखिम में डाल बैठा।
यह भी पढ़ें: Jabalpur Cruise Accident: क्रूज से आखिरी 2 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, 13 लोगों की मौत
दरअसल, पवई रेंज के हिनौती गांव में एक आवारा कुत्ते का पीछा करते हुए तेंदुआ एक बेहद संकरे पाइप में जा घुसा और वहां बुरी तरह फंस गया। ग्रामीणों की तत्परता और वन विभाग की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। DFO अनुपम शर्मा के मार्गदर्शन में पन्ना टाइगर रिजर्व और स्थानीय टीम ने रेस्क्यू के लिए ‘देसी जुगाड़’ का सहारा लिया। जब पानी की बौछारें नाकाम रहीं, तो पाइप के साइज के टायरों को रस्सी से धकेलकर तेंदुए को पिंजरे की ओर आने पर मजबूर किया गया।
यह भी पढ़ें: पत्नी की सर्चिंग के बहाने पुलिस की गोवा ट्रिप: पति से बुक करवाई टिकट, लगा दिया 65 हजार का चूना
राहत की बात यह है कि वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव गुप्ता ने तेंदुए को पूरी तरह स्वस्थ पाया है, जिसके बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। इस सफल ऑपरेशन ने साबित कर दिया कि तकनीकी कौशल और सटीक रणनीति से वन्यजीवों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकता है।

