हेमंत गुर्जर,बागली(देवास) मध्य प्रदेश के देवास जिले के बागली विधानसभा क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। बागली के पूर्व भाजपा विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे का आकस्मिक निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया।  

READ MORE: फिर टला सिंधिया राजघराने की संपत्ति पर ‘फाइनल’ फैसला, आखिर किस बात पर फंसी डील?

पहाड़सिंह कन्नौजे वर्ष 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार बागली विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। वहीं, वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काटकर नया प्रत्याशी मैदान में उतारा था। टिकट नहीं मिलने के बावजूद पहाड़सिंह कन्नौजे संगठन और क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहे।

READ MORE: MP में 972 करोड़ का बड़ा निवेश: रोजगार के खुलेंगे नए अवसर, CM डॉ मोहन बोले- प्रदेश बन रहा मैन्युफैक्चरिंग हब 

उनके निधन की खबर सामने आते ही बागली सहित पूरे देवास जिले में शोक की लहर दौड़ गई। समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राजनीति में आने से पहले पहाड़सिंह कन्नौजे ने पुलिस विभाग में भी अपनी सेवाएं दी थीं। उनके निधन को क्षेत्र की राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

अर्चना चिटनीस ने जताया दुख

पहाड़ सिंह कन्नौजे के निधन पर भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने एक्स पर पोस्ट कर दुख व्यक्त किया है। चिटनीस ने अपने पोस्ट में लिखा है- बागली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। जनसेवा व क्षेत्र के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m