अमृतसर. भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख के रूप में एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को नियुक्त किया गया है, जिनके पास 5000 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है. वह एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी की जगह लेंगे.
रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वर्तमान में भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख के रूप में सेवाएं दे रहे एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह 30 सितंबर को दोपहर बाद वायुसेना के प्रमुख का पदभार संभालेंगे. इस संबंध में जारी बयान में कहा गया है, “सरकार ने एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, जो वर्तमान में वायुसेना के उप प्रमुख हैं, को एयर चीफ मार्शल के पद पर नियुक्त किया है. यह आदेश 30 सितंबर को दोपहर बाद से प्रभावी होंगे.” मौजूदा एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना के अगले प्रमुख बनने पर बधाई दी. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिखा, “एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना के प्रमुख के रूप में नियुक्ति पर हार्दिक बधाई. मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं!”
एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह का जन्म 27 अक्टूबर 1964 को हुआ था और उन्हें भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट शाखा में दिसंबर 1984 में कमीशन मिला था. अपनी लगभग 40 साल की सेवा के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं, जिनमें विदेशों में नियुक्तियां भी शामिल हैं.
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP

