कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कमर्शियल टैक्स के एडिशनल कमिश्नर को फोन पर धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि पुराने घरेलू कर्मचारी संजू यादव ने फोन कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। आरोपी ने फोन पर अधिकारी से 20 लाख या एक मकान देने की मांग की है।
रकम न मिलने पर आरोपी ने अधिकारी को बदनाम करने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार, 2007 में जब सपन कुमार सोनटके ग्वालियर में पदस्थ थे, तब संजू यादव उनके यहां घरेलू कर्मचारी था। 2009 में जबलपुर ट्रांसफर के बाद से दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं था। सपन कुमार सोनटके की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

