कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी मिलने के बाद उन्होंने गोरखपुर थाना और पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
READ MORE: Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की जमानत पर फैसला सुरक्षित, हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनी दलीलें
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान और कॉल की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री से भी सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
READ MORE: मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद: चुनाव आयोग से नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, मामला लिस्टेड, विधायकों को दिल्ली बुलावा
उन्होंने कहा कि यदि एक पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री को इस तरह की धमकियां मिल रही हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। बब्बू ने कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है और प्रशासन को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और धमकी भरे फोन की तकनीकी पड़ताल की जा रही है।

