श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे कथित भ्रष्टाचार के मामलों में जेल की सजा काट रहे है. पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने जेल में बंद अपने बेटे नमल राजपक्षे को एक पत्र लिखा है. जेल में बंद अपने बेटे नमल राजपक्षे को एक भावुक चिट्ठी लिखी है. जिसमें उन्होंने सलाह देते हुए कहा है कि राजनीति का रास्ता कांटों भरा होता है. इसमें उन्होंने राजनीति के मुश्किल रास्तों और जेल जाने के लिए तैयार रहने की सलाह याद दिलाई है.

वहीं खुद महिंदा राजपक्षे और उनकी पत्नी शिरांती भी अस्पताल में भर्ती हैं. नमल राजपक्षे रिश्वतखोरी और दूसरे कई आरोपों के चलते 4 सितंबर से हिरासत में हैं.

पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद अपने बेटे नमल राजपक्षे को एक पत्र के माध्यम से राजनीति में आने पर कठिनाइयों और जेल जाने के लिए तैयार रहने की सलाह दी और न्यायपालिका पर विश्वास बनाए रखने को कहा. महिंदा राजपक्षे ने लिखा, ‘मैं तुम्हें 2010 की वो सलाह याद दिलाता हूं जब तुमने पहली बार राजनीति में कदम रखने की इच्छा जताई थी.

पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पत्र के माध्यम से आगे अपने बेटे को कहा कि राजनीति में आना तुम्हारी अपनी पसंद थी, लेकिन याद रखो कि इसमें जेल जाने और मुश्किल से मुश्किल हालात का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहना पड़ता है. उन्होंने कहा कि यह सलाह उनके उस अनुभव पर आधारित है जब राजनीति में आने के कुछ समय बाद उन्हें ‘‘निराधार’’ आरोपों में जेल जाना पड़ा था। उस समय नमल का जन्म भी नहीं हुआ था.

नमल राजपक्षे रिश्वतखोरी और दूसरे कई आरोपों के चलते 4 सितंबर से हिरासत में हैं. शुक्रवार को भारत के बंद पड़े ‘क्रिश होटल्स’ प्रोजेक्ट से जुड़े एक मामले में अदालत ने उनकी रिमांड 6 नवंबर तक बढ़ा दी है.

महिंदा राजपक्षे, जो पिछले दो दशकों से श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों रहे हैं, ने कहा कि नमल ने राजनीति में आने के लिए उनसे इजाज़त मांगी थी और उन्होंने उन्हें जेल और मुश्किलों के लिए तैयार रहने को कहा था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m