टीमसी के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को NIA टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. शौकत मोल्ला भांगड़ ब्लास्ट के मुख्य आरोपी है. 19 मार्च को साउथ 24 परगना जिले के दक्षिण बामुनिया गांव में हुए एक बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. इस विस्फोट की वजह से अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वहां पर बम बनाए जाने की जानकारी कथित तौर पर प्राप्त हुई थी. एजेंसी ने शौकत मोल्ला को इस केस में मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता बताया है.
भांगड़ ब्लास्ट के मुख्य आरोपी जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश भागने की फिराक में थे. गुरुवार को हुई छापेमारी की भनक लगने के बाद से फरार चल रहा था.
पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को ‘फरार’ घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है. NIA की टीम ने जब उनके आवास पर छापा मारा तब वो मोटरसाइकिल पर फरार हो गए थे. घर से फरार होने के बाद शौकत बांग्लादेश भागने वाले थे, पर भागने में सफलता नहीं मिली है तो जानकारी के अनुसार कोलकाता आकर कोर्ट में सरेंडर करने का प्लान बना लिया था. इस बात की जानकारी NIA टीम को लग गयी और शौकत मोल्ला को कोलकाता के पास से ही धर लिया.
शौकत मोल्ला की गिरफ्तारी दक्षिण 24 परगना में टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. कैनिंग पूर्व के पूर्व विधायक और टीएमसी के हैवीवेट नेता शौकत मोल्ला को सोनारपुर के कमलगाछी से एनआईए गिरफ्तार कर लिया. एजेंसी ने शौकत मोल्ला को धमाके के मुख्य संदिग्धों और साजिश करने वालों में से एक बताया था, लेकिन गुरुवार को पूरे दिन भांगड़ और कैनिंग में कुल आठ जगहों पर तलाशी के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला.
वहीं, पूर्व विधायक शौकत मोल्ला की बेटी ने दावा किया है कि एजेंसी ने उनके पिता को गिरफ्तार नहीं किया बल्कि शौकत मोल्ला ने खुद सरेंडर किया है. बेटी ने कहा कि पिता जरूरी काम से बाहर गए थे. लेकिन जब NIA ने उनसे संपर्क किया तो वे आकर सरेंडर हो गए. शुक्रवार को ही NIA ने शम्सुल सरदार नाम के शख्स को हिरासत में लिया है जिसपर आरोप है कि शौकत मोल्ला को मोटरसाइकल पर फरार होने में मदद की थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

