भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने लंबे समय से खाली पड़े राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी के पद पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे संजय गुप्ता की नियुक्ति कर दी है। संजय गुप्ता इससे पहले उज्जैन संभाग के आयुक्त (कमिश्नर) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
READ MORE: NEET छात्रा सुसाइड केस: आकांशा के परिजनों से राहुल गांधी ने की फोन पर बात, पीड़ित परिवार को दी 3 लाख की आर्थिक मदद
राज्य सहकारी संस्थाओं में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित कराने वाली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को अब संजय गुप्ता संभालेंगे। यह पद काफी समय से खाली पड़ा था, जिसके चलते निर्वाचन संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे थे।
READ MORE: रील्स का जुनून पड़ा भारी: सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ बने यातायात प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी निलंबित
गौरतलब है कि इससे पहले इस पद की जिम्मेदारी एम.बी. ओझा के पास थी। सरकार के इस निर्णय को सहकारी क्षेत्र में चुनावी व्यवस्थाओं को गति देने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


