सऊदी अरब की सुरक्षा और क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल एच.आर. मैकमास्टर ने मक्का रक्षा समझौते में पाकिस्तान और तुर्किए की भूमिका को लेकर सवाल उठाए हैं. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने सऊदी अरब की सुरक्षा और मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट पर चिंता जताई है. उन्होंने पाकिस्तान के इरादों और समझौते को लागू करने की उसकी क्षमता पर संदेह जताया.
सऊदी अरब की सुरक्षा और हूतियों के कारण क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल एच.आर. मैकमास्टर ने मक्का रक्षा समझौते में पाकिस्तान और तुर्किए की भूमिका को लेकर सवाल उठाए हैं.
सऊदी अरब के बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल एच.आर. मैकमास्टर ने मक्का रक्षा समझौते में पाकिस्तान और तुर्किये की भूमिका को संदेह की नजर से देख रहे है. मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर 7 अगस्त 2026 को सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए ने हस्ताक्षर किए थे.
सऊदी अरब की सिक्योरिटी और क्रिटिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते हमलों के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल एच.आर. मैकमास्टर ने चिंता जताई है. उन्होंने पाकिस्तान की मंशा और समझौते को लागू करने की उसकी क्षमता पर संदेह जताया. साथ ही तुर्किए की मौजूदा सरकार की नीतियों पर भी उन्होंने आलोचनात्मक टिप्पणी की.
मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के अनुसार तीनों देशों में से किसी एक पर सशस्त्र हमला होने पर उसे सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाएगा. तुर्किये ने बाद में इसे नाटो के आर्टिकल 5 जैसी सामूहिक रक्षा व्यवस्था के तकनीकी रूप से समान बताया था.
एच.आर. मैकमास्टर ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि अब यह देखना होगा कि वह इस समझौते की शर्तों को वास्तव में लागू करता है या नहीं. उनके मुताबिक पाकिस्तान की नीतियों में एक साथ अलग-अलग दिशाओं में काम करने की क्षमता दिखाई देती रही है.
अगर मैकमास्टर के बयानों कि बात की जाए तो उनका पाकिस्तान के प्रति संदेह एकदम जायज दिखता है क्योंकि जब हूतियों ने सऊदी अरब के बुनियादी ढांचे पर हमला किया तो पाकिस्तान ने यह कहकर अपना पैर सहायता करने से पीछे कर लिया कि हूतियों से विद्रोह मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के पहले से है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



