पुरुषोत्तम पात्र, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में SP वेदव्रत सिरमौर के दिशा निर्देश में सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना अंतर्गत नशे के अवैध परिवहन और बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में 45 लाख से ज्यादा के गांजे के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बस की डिक्की से 33.92 लाख का गांजा जब्त

पहला मामला गरियाबंद थाना क्षेत्र का है। 4 अक्टूबर को थाना प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली थी कि सफेद, पीला रंग के महेष बस क्रमांक सीजी 04 ईए 0634 के कंडेक्टर और ड्रायवर की ओर से अवैध रूप से गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने बस स्टैंड पहुंचकर बस की तलाशी ली, तो डिक्की से 5 जुट के बोरी के साथ 07 पैकेट में 67.842 किलो अवैध गांजा मिला, जिसकी कीमती 33 लाख 92 हजार 100 रूपये आंकी गई।

खरीदी-बिक्री के तीन आरोपी गिरफ्तार

इसके साथ ही पुलिस ने शमसुद्दीन पिता शेख छोटे (41) साकिन ग्राम माचा थाना मोदहा जिला हमीरपुर (उ.प्र.) और आषोक यदू पिता लालमन यदू (32) टिकरापारा देवभोग जिला गरियाबंद गिरफ्तार किया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गांजा को भजन धुरवा पिता श्रीधर (35) ग्राम दरलीपारा थाना देवभोग से खरीदा था।

गांजा के साथ चांवल, ऑटो और मोबाइल जब्त

ऐसे में पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से 33 लाख 92 हजार 100 रूपये का अवैध गांजा, 05 जुट के बोरी में भरे हुए 137.300 किलो ग्राम चांवल, घटना में प्रयुक्त बस कीमती, आटो और 2 मोबाइल जब्त किया गया।

गांजा तस्करी करते पकड़ाया यात्री

इसी कड़ी में थाना प्रभारी मैनपुर को मुखबीर से सूचना मिली कि देवभोग-रायपुर बस में सवार यात्री अवैध रूप से गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने शारदा बस को रोककर उसमें सवार संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की, जिसने अपना नाम दामोदर मेहेर पिता कृष्णाचंद उर्फ क्रुष्णाचंद मेहेर (40) साकिन नकटीगुडा थाना जुनागढ़ जिला कालाहांडी उडीसा बताया।

11.87 लाख के गांजे के साथ मोबाइल जब्त

आरोपी के सामान की तलाशी लेने पर एक नीला सफेद रंग के कार्टन के अंदर, थर्माकोल आईस बाॅक्स के अंदर दो पैकेट में 23. 750 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमती 11 लाख 87 हजार 500 रूपये आंकी गई। साथ ही 2 मोबाइल जब्त किया गया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H