प्रशांत सिंह, जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में SP विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिर्रा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है।
पढ़िए पूरी खबर
दरअसल, पुलिस को एक अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भटगांव की तरफ से महानदी पुल पार कर बसंतपुर की ओर एक बाइक चालक द्वारा कार की पायलेटिंग करते हुए अवैध गांजा ले जाया जा रहा है।

26 किलो से ज्यादा गांजा जब्त
सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना बिर्रा पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर कार से 26 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही पायलेटिंग करने वाला एक बाइक और गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक कार को जब्त किया।
आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
थाना बिर्रा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 99/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
- विजय बघेल पिता शिवशंकर बघेल उम्र 22 वर्ष निवासी ओडेकेरा थाना जैजैपुर
- उत्तम चन्द्रा पिता यादराम चन्द्रा उम्र 41 वर्ष निवासी जैजैपुर थाना जैजैपुर
- भूरीबाई बघेल पति ऋषि कुमार बघेल उम्र 55 वर्ष निवासी देवरहटा थाना हसौद जिला सक्ती
- सव्या शर्मा पति पद्मलोचन शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी पदमपुर रोड सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


