कोलकाता। शुभेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं. इस दौरान सबसे ज्यादा किसी को याद किया जाएगा तो वह उनका निजी सहायक चंद्रनाथ रथ को, जिनकी उत्तर 24 परगना में गोली मारकर हत्या कर दी गई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंद्रनाथ रथ के पहले भी शुभेंदु अधिकारी के तीन और करीबियों की संदिग्ध मौत हो चुकी है.
यह भी पढ़ें : शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी के साथ पीएम मोदी का मिनी रोड शो , 4 विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद
बात करें चंद्रनाथ रथ की मौत की, तो प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, रात करीब 10.30 बजे मध्यमग्राम के डोलतला के पास एक कार ने सड़क रोक दी, जिससे एसयूवी को धीमा होना पड़ा. कुछ ही देर बाद एक बाइक SUV की अगली सीट के पास आकर रुकी, जिस पर रथ बैठे थे. बाइक सवार हमलावरों ने ऊपर चढ़ी हुई खिड़की से कई राउंड गोलियां चलाईं. इनमें से तीन गोलियां रथ को लगी. इससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई.
चंद्रनाथ रथ के पहले शुभेंदु अधिकारी के जिन 3 करीबियों की हत्या हुई है, उनमें प्रदीप झा शामिल हैं. वर्ष 2013 में जब शुभेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस में थे, तब उनके तत्कालीन पीए प्रदीप झा की पूर्व मेदिनीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी. उस वक्त जांच में कोई आपराधिक एंगल सामने नहीं आया था.
पांच साल बाद फिर चक्र घूमा. 2018 में शुभेंदु अधिकारी के सुरक्षा घेरे में तैनात पुलिस कांस्टेबल शुभब्रत चक्रवर्ती कांथी के पुलिस बैरक में मृत पाए गए थे. पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन 2021 में उनकी पत्नी द्वारा नई जांच की मांग के बाद सीआईडी ने इस केस को दोबारा खोला था.
इसके तीन साल बाद वर्ष 2021 में शुभेंदु अधिकारी के एक अन्य निजी सहयोगी पुलक लाहिड़ी की भी अस्वाभाविक परिस्थितियों में मृत्यु हुई थी. इस मामले में भी किसी साजिश का कोई पुख्ता सबूत सार्वजनिक नहीं हुआ.
और अब चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद अब तक साफ-सुथरा रहा चुनाव भी खून से रंग गया है. इस हत्या के पीछे स्वाभावित तौर पर टीएमसी पर आरोप लग रहा है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि विपक्ष इस दुखद घटना का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

