सोहराब आलम, मोतिहारी। जिले में आज बुधवार (24 जून) को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पिकअप और टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कई अन्य लोग गंंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा-बेतिया रोड स्थित नायकाटोला के पास की है।
विपरीत दिशा से आर रहे पिकअप ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार सवारियों से भरा टेंपो अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था की टेंपो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानाीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
कुछ घायलों की हालत गंभीर
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च अस्पताल रेफर किया गया है।
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
घटना के संदर्भ में पुलिस ने बताया कि हादसे में 4 लोगों के मौत की प्रारंभिक सूचना मिली है, हालांकि मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। वहीं, कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायल यात्रियों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। प्रारंभिक जांच में पुलिस तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य वजह मान रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, चार सगी बहनों समेत 5 किशोरियां डूबीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

