बहराइच. मटेरा थाना के नानपारा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है. कार और कंबाइन की जोरदार टक्कर में 4 लोगों ने दम तोड़ दिया. वहीं 2 लोग गंभीर रुप से घायल हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है.कार में कुल 6 लोग सवार थे.
जानकारी के मुताबिक कंबाइन सड़क किनारे खड़ा था. अचानक सड़क की ओर मुड़ने लगा, तभी सामने से आ रही टाटा पंच कार उससे टकरा गई. इस भीषण टक्कर के कारण 7 फिट की कार 4 फिट की रह गई. कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार की छत भी उड़ गई. वहीं कंबाइन चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया. मृतकों की पहचान कार सवार अश्वनी श्रीवास्तव, अल्ताफ अहमद, अनिल कुमार और महेंद्र के रूप में हुई है. घायलों में विकास श्रीवास्तव और शिवम श्रीवास्तव शामिल हैं. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें : UP वालों सावधान! प्रदेश में तीन दिन तक लू का Alert, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, सीएम योगी ने प्रशासन को अलर्ट रहने का दिया निर्देश
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर बहराइच नानपारा मार्ग पर मेटरा थाना क्षेत्र के डिगवा पेट्रोल पंप के पास की है. पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सभी लोगों को बाहर निकाला. हादसे के बाद मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो चुकी थी, दो की सांसें चल रही थीं. पुलिस ने शवों को मॉर्च्यूरी भिजवाया. वहीं दोनों घायलों को पहले नानपारा सीएचसी भेजा गया.

