बांग्लादेश के रंगपुर में एक बंद घर से चार लोगों के शव बरामद होने के बाद से अल्पसंख्यकों में खौफ पसर गया है. मृतक अल्पसंख्यक हिंदू थे. इस बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. जिन लोगों की हत्या की गई है, उनमें एक रिटायर्ड स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और महज 12 साल का एक बेटा शामिल है. हैरान करने वाली बात है कि परिवार की महिला और उसकी बेटी के साथ अपराधियों ने पहले रेप किया और फिर मार डाला.

यह घटना सिर्फ एक हत्याकांड नहीं, बल्कि एक पूरे परिवार का सफाया है. 12 साल के मासूम बेटे का शव बेड के नीचे से बरामद किया गया.

बांग्लादेश के रंगपुर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है जिसमें रिटायर्ड स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और 12 साल का बेटा शामिल हैं. इस हत्याकांड में जो बार सबसे ज्यादा डराती है वो शवों के मिलने का तरीका है. 

रिटायर्ड शिक्षक का शव घर की छत पर मिला. शिक्षक की पत्नी और बेटी का शव घर की सीढ़ियों पर पड़ा मिला. पए सबसे दिल को दहला देने वाली घटना है 12 साल के मासूम बच्चे का शव बेड के नीचे से बरामद होना. यह घटना साफ साफ बताता है कि सिर्फ एक हत्याकांड नहीं, बल्कि एक पूरे परिवार का सफाया करना ही टारगेट था.

मृतकों की पहचान गणपति चक्रवर्ती ज्वेल (65), उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती बाला (50), बेटी कंडी चक्रवर्ती (25) और बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12) के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक, यह घर कुछ समय से बाहर से बंद था. बाद में घर के अंदर से बदबू आने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ. रंगपुर मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर (DIG) मोहम्मद अब्दुल माबूद ने कहा कि पुलिस इस घटना को बेहद गंभीरता से देख रही है. 

रंगपुर के कोतवाली पुलिस स्टेशन के अधिकारी-प्रभारी (ओसी) नजमुल कादेर ने बताया कि घटना की सही वजह और मौत के समय का पता लगाने के लिए पुलिस और अपराध जांच विभाग (CID) की फोरेंसिक टीम जांच कर रही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m