हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्लॉट के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर ने भूमि संसाधन प्रबंधन शाखा के भृत्य कैलाश पालीवाल को निलंबित कर दिया है। जनसुनवाई में शिकायत के बाद प्रशासन ने यह त्वरित कार्रवाई की है। 

दरअसल, पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि प्लॉट दिलाने के नाम पर करीब 20 लाख रुपये का सौदा किया गया था। लेकिन 17 लाख लेने के बाद भी प्लॉट नहीं दिलाया गया। लेनदेन का कथित वीडियो और अन्य सबूत उसने प्रशासन को सौंप दिए। 

प्रथम दृष्टया मामला गंभीर मिलने पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कार्रवाई करते हुए भूमि संसाधन प्रबंधन शाखा के भृत्य कैलाश पालीवाल को सस्पेंड कर दिया इस  संबंध में आदेश भी जारी कर दिए और मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी है। साथ ही जिला स्तरीय जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। निलंबन अवधि में कैलाश पालीवाल का मुख्यालय देपालपुर तहसील निर्धारित किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m