रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के भोजशाला के पास आज जुमे की नमाज अदा की गई। मुसलमानों ने इस दौरान नमाज वाली जगह पर इंतजाम न करने के आरोप लगाया। साथ ही बाहरी तत्वों पर कमाल मौला पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप भी लगाया।

पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान नमाजी सर्वे नंबर 612 पर शांति और सुरक्षा के साथ पहुंचे और नमाज अदा की। एसपी सचिन शर्मा ने नमाजियों का आभार माना। अब्दुल समद ने कहा कि खसरा काफी बड़ा है लेकिन यहां जगह की कमी है। नमाजी कीचड़ से होकर निकलते हैं। सुविधाओं का अभाव है और घास उगी हुई है। एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी यहां पर इंतजामा नहीं किए गए।

वहीं उन्होंने बाहरी तत्वों पर निशाना साधते हुए कहा कि बाहर से आए हुए लोग हमारे कमाल मौला पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं, अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। शाह कमाल ने सती प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई मुखर होकर बात कही। 

मुस्लिम समाज ने मोहब्बत का पैगाम देते हुए जैसी स्थिति थी। हम सुप्रीम कोर्ट के मार्गदर्शन से यहां पर आए हैं न कि प्रशासन के कहने पर। यहां सुविधाओं के अभाव के बावजूद हमने सजदा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह ऑर्डर मुस्लिम समाज के घर का नहीं है, सर्वोच्च न्यायालय का है। प्रशासन नमाज के लिए सुविधा प्रदान करे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m