कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। हजीरा चौराहे पर एक पैग और चखने की प्लेट ने ऐसी जंग छेड़ी कि दोस्ती का नशा उतर गया। विवाद इतना बढ़ा कि सड़क किनारे चल रही महफिल देखते ही देखते अखाड़े में बदल गई और दोनों ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा मचा दिया।
यह भी पढ़ें: MP में ED की बड़ी कार्रवाई: दो पूर्व अधिकारियों की 85 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, इस मामले में हुआ एक्शन
दरअसल, दो दोस्त सड़क किनारे बैठकर देशी शराब पी रहे थे। तभी एक शराबी दोस्त ने अपने साथी के गिलास में रखी शराब पर चोरी छिपे हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं,उसने बगल में रखा उसका चखना भी बिना पूछे चट कर लिया। जब शराब और चखने की इस रहस्यमयी चोरी का खुलासा हुआ तो पहले जुबानी जंग छिड़ी आरोपों का दौर शुरू हुआ और फिर देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: पति की क्रूरता से परेशान पत्नी ने पिया एसिड, दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, जेठ के खिलाफ भी FIR दर्ज
दोनों शराबी दोस्त सड़क पर ही एक-दूसरे की क्लास लेने में जुट गए। हजीरा चौराहा कुछ देर के लिए कुश्ती के मैदान में तब्दील हो गया। राहगीर रुक कर तमाशा देखने लगे,जबकि कुछ लोग वीडियो बनाते रहे। गाली-गलौज और मारपीट का यह नजारा काफी देर तक चलता रहा।

