शब्बीर अहमद/ संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज प्रदेश के कई मुद्दों को लेकर सियासी प्रहार किया। उन्होंने सरकार से लाडली बहनों को 3 हजार देने के वादे से लेकर सरकार में बाबुओं की संपत्ति पर कई तीखे सवाल किये। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी। जानिए जीतू पटवारी ने किस मुद्दे पर क्या बातें कहीं और उन पर भाजपा ने किस तरह करारा जवाब दिया…

लाडली बहनों को लेकर सियासत गरमाई, PM मोदी को जीतू पटवारी की चिट्ठी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी जिसमें सवाल किया कि लाडली बहनों को 3000 देने का किया था वादा आखिर में वादा कब तक पूरा होगा? उन्होंने मांग करते हुए कहा कि नए पंजीयन तत्काल शुरू हो, नई पात्र और छूटी हुई महिलाओं के नाम जोड़े जाए। जिन महिलाओं के नाम काटे गए हैं उनके कारण और नाम सार्वजनिक किए जाएं। नए नाम जोड़ने को लेकर मंत्रियों के विरोधाभासी बयानों पर सीएम से स्पष्टीकरण की भी उन्होंने मांग की। 

जीतू पटवारी ने यह भी कहा कि 4 करोड़ बहनों में केवल 1 करोड़ को ही राशि मिल रही। 3 करोड़ बहनों को योजना से दूर रखा जा रहा है। एक मंत्री कह रहे कि पोर्टल खोले जाएंगे और एक कह रहे नहीं खोले जाएंगे। दोनों के अलग अलग बयान हैं। प्रदेश में आर्थिक संकट, प्रशासनिक संकट, राजनीतिक संकट है। 

सरकार में बाबुओं की संपत्ति पर तीखे सवाल

मध्यप्रदेश सरकार में बाबुओं की संपत्ति पर जीतू पटवारी ने छोटे बाबुओं के पास करोड़ों-अरबों की संपत्ति मिलने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार का कैंसर गहराई तक पहुंचा। बाबू के पास करोड़ों की संपत्ति मिलती है लेकिन हिसाब नहीं मिलता। हमारे सारे मंत्री और उनके रिश्तेदार लूट में लगे हैं।

भ्रष्टाचार की जांच के लिए SIT गठन की मांग

जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की जांच के लिए SIT गठित करने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार से जुटाई गई संपत्ति से प्रदेश का कर्ज उतारा जा रहा है। जीतू पटवारी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने लोकायुक्त ने 300 से ज्यादा IAS-IPS अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की सिफारिश की है। 

भूले भटके कांग्रेसियों का घर वापसी अभियान

मध्यप्रदेश कांग्रेस में ‘घर वापसी अभियान’ की शुरुआत हो गई है। कांग्रेस पार्टी छोड़कर गए नेताओं की वापसी होगी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इस पर कहा कि घर वापसी का कार्यक्रम चल रहा है। भूले भटके लोगों को कांग्रेस से जोड़ा जा रहा है। जिला कांग्रेस की सहमति से घर वापसी की जाएगी। 600 आवेदन कांग्रेस ज्वाइन करने के लिए आए हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष समेत कई पूर्व पदाधिकारी कांग्रेस ज्वाइन करना चाहते हैं। जिला इकाइयां ज्वॉइन कराने का फैसला लेंगी। जिलों से हरी झंडी मिलने के बाद सभी को जॉइनिंग मिलेगी। जीतू पटवारी ने आज पीसीसी में भीम आर्मी के प्रदेश पदाधिकारियों को कांग्रेस में शामिल कराया। 

घर वापसी अभियान पर सियासी घमासान

मध्यप्रदेश कांग्रेस की ‘घर’ वापसी पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। बीजेपी मीडिया के अध्यक्ष बृजगोपाल लोया ने जीतू पटवारी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के 2 लाख कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए थे। जीतू पटवारी अपनी लिस्ट अपडेट कर लें। जीतू पटवारी कितना सच कह रहे है वो आने वाले समय में पता चल जाएगा। जीतू पटवारी पूर्व विधायक हैं इसलिए पूर्व विधायकों को शामिल करने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस का आज समाज में कोई प्रभाव नहीं बचा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m