पीएम मोदी ने मन की बात के 135 वें एपिसोड में कहा कि 2026 का आधा साल बीतने को है. हमने अपने देशवासियों से अनेक उपलब्धियों पर चर्चा की है. पीएम मोदी ने कहा कि जून में भी देश ने कुछ ऐसी उपलब्धियां हासिल की है, जो हर देशवासी को गर्व से भर देती है. भारत समुन्द्र से लेकर आसमान तक डिफेंस सेक्टर में तेजी के साथ आत्मनिर्भर बंता जा रहा है. ये ऐसी कामयाबियां है जिससे देश के हर नागरिक को इस पर गर्व होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘ मन की बात ‘ के 135वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.

मन की बात के 135वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘साल 2026 का आधा हिस्सा खत्म होने वाला है. इन 6 महीनों में हमने मन की बात में अपने देशवासियों की कई कामयाबियों पर बात की है. जून में भी देश ने कुछ ऐसी उपलब्धियां हासिल की है. ये कामयाबियां देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी हैं. हाल ही में मुझे कोलकाता में नेवी से जुड़े एक इवेंट में शामिल होने का मौका मिला.

पीएम ने आगे कहा कि वहां INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को भारतीय नौ-सेना के बेड़े में शामिल किया गया. इन ships की design और manufacturing तक, सब कुछ स्वदेशी है.

देश ने जून महीने में ही एविएशन सेक्टर में भी एक बड़ी कामयाबी हासिल की. ​​C-295 एयरक्राफ्ट ‘मेड इन इंडिया’ है. C-295 एयरक्राफ्ट ने अपनी पहली उड़ान पूरी कर ली है और ऐसे 40 एयरक्राफ्ट यहीं भारत में बनाए जा रहे हैं.  इससे MSME और Aerospace sector को नई शक्ति मिल रही है. रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं.

जून में एक और इवेंट हुआ जिसमें पूरी दुनिया ने भारत की कोशिशों के साथ हाथ मिलाया और वह इवेंट था ‘इंटरनेशनल योगा डे’. उन्होंने ने कहा कि अहमदाबाद में आयोजित ‘विश्व योगासन चैम्पियनशिप’ की भी बड़ी चर्चा हुई.

उन्होंने आगे एक परिवार कि प्रशंसा करते हुए कहा कि नांदेड़ के बहादुरपुरा गांव में पेठकर परिवार ने अपने घर में विवाह के अवसर पर गांव के लगभग साढ़े तीन हजार लोगों के लिए दुर्घटना बीमा की व्यवस्था की. हर व्यक्ति को एक लाख रुपए का बीमा कवर दिया गया.

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार देश के करोड़ों परिवारों तक सुरक्षा का कवच केवल 20 रुपये के सालाना premium पर पहुंचा रहीं है. अर्थात केवल एक साल के 20 रुपये का premium, उस पर दो लाख रुपये तक का ‘दुर्घटना बीमा’ मिलता है. अब तक इस योजना से 58 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं.

साथ ही साथ पीएम ने कहा कि वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालात को देखते हुए, मैंने देशवासियों से कुछ बातों पर अपील की थी. मैंने लोगों से कहा था कि वे कुछ समय के लिए, जितना हो सके, सोना खरीदने से बचें. मैं देश के हर नागरिक का शुक्रगुजार हूं. उन्होंने न सिर्फ मेरी अपील का सपोर्ट किया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m