FSSAI Ban Old Monk & McDowell Rum: फूड सेफ्टी रेगुलेटर यानी फासी ने शराब कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ओल्ड मॉन्क, रॉयल चैलेंज (Royal Challenge) और बैगपाइपर (Bagpiper) समेत अन्य शराब कंपनियों के खिलाफ एजेंट और उम्र संबंधी भ्रामक दावों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बैन कर दिया है। साथ ही स्वाद और खुशबू के लिए बिना अनुमति वाले फ्लेवर मिलाने का आरोप है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शराब बनाने वाली जिन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की हैं, उनमें मुख्य रूप से ओल्ड मॉन्क, मैकडॉवेल्स, बैगपाइपर, एंटीक्विटी ब्लू और रॉयल चैलेंज जैसे लोकप्रिय ब्रांड शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिपोर्ट के मुताबिक फूड रेगुलेटर ने कहा कि जांच और लैब टेस्टिंग में पाया गया कि कुछ कंपनियां रम और व्हिस्की में बाहरी फ्लेवर मिला रहे थे। नियमों के मुताबिक उन्हें कच्चे माल, फर्मेंटेशन, डिस्टिलेशन और मैच्योरेशन के जरिए प्राकृतिक रूप से स्वाद और खुशबू विकसित होने देनी चाहिए थी।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि शराब बनाने वाली कुछ कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। इन कंपनियों पर आरोप है कि वे खाद्य सुरक्षा से जुड़े मौजूदा नियमों का पालन नहीं कर रही हैं; इनमें ऐसे फ्लेवर का इस्तेमाल भी शामिल है जो रम और व्हिस्की जैसे आम अल्कोहलिक ड्रिंक्स की असली खुशबू और स्वाद की नकल करते हैं। कुछ निर्माता मुख्य रूप से स्पिरिट या एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ENA) से शराब बना रहे थे और फिर उसमें बाहरी फ्लेवर मिला रहे थे, ताकि रम और व्हिस्की जैसे उत्पादों जैसी खुशबू और स्वाद मिल सके। सरकार ने ‘ओल्ड मोंक XXX रम’ के एक वेरिएंट पर “7-साल पुरानी ब्लेंडेड” होने के दावे को भी गलत बताया और इसे गुमराह करने वाला करार दिया।
कार्रवाई पर फासी ने क्या कहा
वहीं कार्रवाई पर FSSAI ने कहा कि ऐसे उत्पादों को स्टैंडर्ड रम या व्हिस्की के तौर पर बेचा जा रहा है, जबकि ये मुख्य रूप से न्यूट्रल अल्कोहल या एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल से बने होते हैं। इनमें ड्रिंक्स का असली स्वाद नहीं होता। अथॉरिटी ने कहा कि इन उत्पादों को रम-फ्लेवर्ड स्पिरिट या व्हिस्की-फ्लेवर्ड स्पिरिट के तौर पर लेबल किया जाना चाहिए ताकि उनकी असलियत पता चल सके। FSSAI ने कहा कि ऐसे उत्पाद न केवल घटिया क्वालिटी के होते हैं बल्कि स्टैंडर्ड कैटेगरी के नामों का इस्तेमाल करके उन्हें गलत तरीके से बेचा जाता है। उन्हें रम-फ्लेवर्ड स्पिरिट या व्हिस्की-फ्लेवर्ड स्पिरिट आदि के तौर पर पहचाना जा सकता है। साथ ही पैक में उत्पाद की असलियत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाती है।
इन उत्पादों पर लगी रोक
अथॉरिटी ने मोहन रॉकी स्प्रिंगवॉटर के ओल्ड मोंक वेरिएंट्स, यूनाइटेड स्पिरिट्स के मैकडॉवेल्स नंबर 1 रम, एंटीक्विटी ब्लू व्हिस्की और रॉयल चैलेंज व्हिस्की, इनब्रू बेवरेजेज के बैगपाइपर डीलक्स व्हिस्की और ओल्ड कास्क डीलक्स XXX रम और एसोसिएटेड अल्कोहल एंड ब्रुअरीज के सेंट्रल प्रोविंस व्हिस्की और मैकडॉवेल्स नंबर 1 सेलिब्रेशन मैच्योर XXX रम की बिक्री पर रोक लगाई है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


