भुवनेश्वर : ओडिशा के गजपति जिले में पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर जमीन पर लगे गांजे के पौधों को नष्ट कर दिया है।
पुलिस और आबकारी, वन और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त अभियान चलाकर गजपति में अडबा पुलिस सीमा के अंतर्गत रायपंक पंचायत के गरदा, सिकिलमाहा और गुंजीपदर गांवों में 82 एकड़ से अधिक जमीन पर लगे गांजे के पौधों को नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने ‘ऑपरेशन ग्रीन क्लीन’ के तहत करीब 1.64 लाख गांजे के पौधों को नष्ट किया। पुलिस ने बताया कि गांजे के पौधे अवैध रूप से वन भूमि पर उगाए गए थे।

उन्होंने बताया कि नष्ट किए गए गांजे के पौधों की बाजार कीमत करीब 17 करोड़ रुपये आंकी गई है। अभियान के दौरान सशस्त्र पुलिसकर्मियों की सात टुकड़ियाँ तैनात की गईं। इस बीच, पुलिस और आबकारी विभाग ने ग्रामीणों से गजपति जिले में अवैध रूप से गांजे की खेती न करने को कहा। प्रशासन ने ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्हें सब्जियों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने का अभियान भी शुरू किया है।
- लुधियाना की बोर्स्टल जेल में फिर मिली नशीली खेप, 2 हवालातियों से 1.70 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
- लुधियाना में अवैध मार्केट पर चला नगर निगम का बुलडोजर, बिंद्रा कॉलोनी में ध्वस्त की पूरी बिल्डिंग
- ग्लोबल कंपनियों की पहली पसंद बना यूपी: एल्युमिनियम कैन जायंट्स ने CM योगी से की मुलाकात, होगा भारी निवेश
- ‘एक-दो महीने में टूट जाएगी JDU’, राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने फोड़ा सियासी बम, तेज हुई सियासी हलचल
- लड़की की Facebook पोस्ट पर किया कमेंट 12 वर्षीय किशोर को पड़ा भारी, घर में निर्वस्त्र कर पीटा; 2 गिरफ्तार


