गांधीनगर: गुजरात की राजधानी में निकाय चुनाव का प्रचार चरम पर पहुंचने के साथ ही ‘रिज़ॉर्ट पॉलिटिक्स’ की जबरदस्त एंट्री हो गई है। गांधीनगर नगर निगम (GMC) चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस ने अपने सभी 44 उम्मीदवारों को किसी अज्ञात सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, ये सभी प्रत्याशी 29 सितंबर तक कांग्रेस की कड़ी निगरानी में रहेंगे, जो कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है।

कांग्रेस का बीजेपी पर पोचिंग और दबाव का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) उनके उम्मीदवारों को डरा-धमका रही है। पार्टी का कहना है कि बीजेपी नेताओं द्वारा कांग्रेस प्रत्याशियों और उनके परिजनों पर फोन करके नाम वापस लेने का अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। संभावित ‘पोचिंग’ और राजनीतिक दबाव से अपने प्रत्याशियों को बचाने के लिए पार्टी ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने का फैसला लिया है।

बीजेपी ने उठाए सवाल, लिया जनसेवा का संकल्प

दूसरी ओर, बीजेपी ने कांग्रेस के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उस पर तंज कसा है। बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाया कि कांग्रेस को अपने ही उम्मीदवारों पर भरोसा क्यों नहीं है और उन्हें इस तरह छिपाकर रखने की नौबत क्यों आ रही है?

इस बीच, बीजेपी के सभी 44 उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियों को धार देते हुए जनसेवा का संकल्प लिया। विधानसभा परिसर के पास डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष आयोजित इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और हर्ष संघवी मौजूद रहे। बीजेपी प्रत्याशियों ने शहर के समग्र विकास और जनहित में काम करने का वादा किया।

11 अक्टूबर को मतदान, 13 को नतीजे

गांधीनगर नगर निगम के 11 वार्डों की 44 सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस के सभी नामांकन वैध पाए गए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) का एक पर्चा रद्द हुआ है। 29 सितंबर को नाम वापसी का समय बीतने के साथ चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके बाद 11 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 13 अक्टूबर को मतगणना होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें