मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मवई गांव में बुधवार रात गणेश प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह पूरा विवाद डीजे की आवाज कम करने को लेकर सामने आया है।
17 सितंबर महाकाल भस्म आरती: चंदन, भांग और सुगंधित फूलों से बाबा महाकालेश्वर का श्रृंगार,
गणेशोत्सव के दौरान डीजे बज रहा था
दरअसल बुधवार की रात मवई गांव में गणेशोत्सव के दौरान डीजे बज रहा था। इसी दौरान आवाज कम करने को लेकर पक्ष-विपक्ष में कहासुनी और विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि आरोपियों ने गणेश प्रतिमा को खंडित कर दिया, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं और आयोजन समिति में रोष फैल गया।
MP Weather Update: मानसून की विदाई से पहले मध्य प्रदेश में फिर होगी भारी बारिश, 21
क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य
आयोजन समिति के सदस्य अनिल अहिरवार की शिकायत पर देहात थाने में तुरंत एफआईआर दर्ज की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने दबिश देकर देर रात तीनों आरोपी भाइयों प्रकाश, मनोज और भागचंद अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर MP में एक महीने चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



