प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बेहद दहला देने वाली और गंभीर घटना सामने आई है। इंदौर की रहने वाली एक युवती ने उज्जैन में इंस्टाग्राम फ्रेंड और उसके साथियों पर चलती कार में गैंगरेप, मारपीट और बेहद क्रूरता करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेडिकल परीक्षण कराया और मुख्य आरोपी समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद उज्जैन पहुंची थी युवती

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदौर की रहने वाली युवती की कुछ महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए उज्जैन निवासी चक्रेश जैन से दोस्ती हुई थी। दोनों की पहले भी एक-दो बार मुलाकात हो चुकी थी। युवती के मुताबिक, चक्रेश ने उसे मिलने के लिए उज्जैन बुलाया था, जिसके बाद वह बस से उज्जैन पहुंची। होटल मेघदूत के पास चक्रेश और उसका एक साथी कार लेकर पहुँचे। युवती का आरोप है कि उन्हें जो कॉफी पिलाई गई, उसमें कुछ नशीला पदार्थ मिलाया गया था। इसके बाद आरोपी उसे कार में घुमाते रहे और रास्ते में चक्रेश के चार अन्य दोस्त भी कार में आकर सवार हो गए।

चलती कार में गैंगरेप और अमानवीय मारपीट

पीड़िता ने वीडियो जारी कर और पुलिस को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और अत्यंत क्रूरता बरतते हुए उसके निजी अंगों में लकड़ी जैसी वस्तु डालकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

इंदौर में अस्पताल के बाहर छोड़ा, भाई की मदद से पहुंची थाना

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने सोमवार रात को युवती को इंदौर के श्री अरबिंदो अस्पताल के बाहर लाकर छोड़ दिया। पीड़िता के मुंहबोले भाई युग वर्मा के अनुसार, रात करीब 9 बजे सहमी और रोते हुए युवती ने उसे फोन पर आपबीती सुनाई। इसके बाद भाई ने अरबिंदो अस्पताल पहुँचकर उसे संभाला। थाना पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत: भाई के साथ रात करीब 12 बजे युवती उज्जैन के नानाखेड़ा थाने पहुँची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

लोकायुक्त की कार्रवाई: GST अधिकारी मनीष कुमार जैन के ठिकानों पर छापा; जबलपुर, भोपाल और सागर में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्तियां

पुलिस की कार्रवाई और विरोधाभास

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी श्वेता गुप्ता और थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव ने तत्काल थाने पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की। पुलिस ने युवती के लिखित आवेदन के आधार पर मुख्य आरोपी चक्रेश जैन और एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। सीएसपी श्वेता गुप्ता के अनुसार, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवती अपनी मर्जी से बस से उज्जैन आई थी। फिलहाल युवती की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपियों की संख्या पर सवाल

पीड़िता ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में 4 से 5 लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने उसके लिखित आवेदन के आधार पर फिलहाल दो आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बाकी संदिग्धों की संलिप्तता की भी गहराई से छानबीन कर रही है।

सीएसपी, श्वेता गुप्ता

3 किमी लंबी टीही टनल का सफल ट्रायल: टावर वैगन निकली आर-पार, इंदौर-धार जल्द शुरू होगी ट्रेन

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m