हेमंत शर्मा इंदौर/धार। इंदौर और धार जिले के रेल यात्रियों के लिए एक ऐतिहासिक और खुशखबरी भरा पल सामने आया है। बहुप्रतीक्षित इंदौर-धार रेल प्रोजेक्ट के तहत 3 किलोमीटर लंबी टीही टनल (Tihi Tunnel) का सफल ट्रायल पूरा कर लिया गया है। ट्रायल के दौरान पहली बार टनल के आर-पार रेलवे टावर वैगन निकाली गई, जो टीही से पीथमपुर की ओर सफलतापूर्वक पहुंची। इस सफल परीक्षण के साथ ही एशिया के डेट्रायट के रूप में विख्यात औद्योगिक नगरी पीथमपुर के भी जल्द ही देश के रेलवे मानचित्र पर जुड़ने का रास्ता साफ हो गया है।
अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ सफल परीक्षण
सुरंग (टनल) निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रेलवे ने इसकी तकनीकी दक्षता परखने के लिए परीक्षण किया। टनल के एक छोर से दूसरे छोर तक टावर वैगन के सफलतापूर्वक निकलने से इंजीनियरों और रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।इस ऐतिहासिक परीक्षण के दौरान रेलवे के चीफ इंजीनियर धीरज कुमार और डिप्टी चीफ इंजीनियर अंकुर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे, जिनकी देखरेख में यह तकनीकी प्रक्रिया पूरी की गई।
लोकायुक्त की कार्रवाई: GST अधिकारी मनीष कुमार जैन के ठिकानों पर छापा; जबलपुर, भोपाल
अक्टूबर अंत में CRS इंस्पेक्शन, जल्द दौड़ेगी ट्रेन
टीही टनल का सफल ट्रायल होने के बाद अब रेलवे प्रशासन अगले चरण की तैयारियों में जुट गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, इसी अक्टूबर माह के अंत तक कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (CRS) द्वारा इस ट्रैक का मुख्य निरीक्षण (इंस्पेक्शन) किया जाएगा।सीआरएस इंस्पेक्शन पूरा होने और हरी झंडी मिलने के बाद इंदौर और धार के बीच नियमित ट्रेन सेवा शुरू होने की प्रबल संभावना है।
पीथमपुर को मिलेगी सीधी रेल कनेक्टिविटी
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से सबसे बड़ा लाभ औद्योगिक हब पीथमपुर को मिलेगा। सड़क मार्ग पर निर्भर रहने वाले इस बड़े क्षेत्र को अब डायरेक्ट रेल कनेक्टिविटी मिलने से उद्योग जगत और माल ढुलाई (Freight Transport) को भी भारी गति मिलेगी। क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना रेल से जुड़ने का सपना अब साकार होने के बेहद करीब है।
इंदौर में आज 12 घंटे का शटडाउनः 19 टंकियों से पानी सप्लाई होगी प्रभावित, उधर बिना अनुमति बोरिंग
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

