पंजाब के तरनतारन का कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ कनाडा के सरी बॉर्डर (Surrey Border) पर गिरफ्तार कर लिया गया है. वह कनाडा के सरी में हरप्रीत सिंह की फर्जी ID पर रह रहा था. बाठ पंजाब के तरनतारन जिला का रहने वाला है. उस पर विदेश से अपने सिंडिकेट को ऑपरेट करने का आरोप है. विधायक हरमीत सिंह संधू ने पंजाब विधानसभा में दावा किया कि बाठ को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया है.
गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ पंजाब पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी पासपोर्ट और फर्जी आईडी का सहारा लेकर भारत से कनाडा भाग गया था.
केंद्र सरकार की ओर से गैंग्सटरों खिलाफ चलाए अभियान तहत जिला तरनतारन से संबंधित गैंग्सटर अमृतपाल सिंह बाठ को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया. गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ के खिलाफ हत्या, ड्रग्स तस्करी, रंगदारी (extortion) और आर्म्स एक्ट के तहत 23 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
उस पर 14 जनवरी 2024 को झब्बाल के सरपंच मुनीश कुमार मोनू चीमा की हत्या करवाने और गांव लालू घुम्मण के एक बुजुर्ग सरपंच की हत्या में नामजद होने का आरोप है. वहीं, बाठ की पत्नी कंचनप्रीत पंजाब के तरनतारन से शिरोमणि अकाली दल की हलका इंचार्ज है.
जानकारी के मुताबिक कनाडा के वेंकूवर में गैंगस्टर बाठ से दो पासपोर्ट मिले हैं. दोनों यूरोपीय देशों के बताए गए हैं. यह भी पता चला है कि कनाडा में बाठ के किसी करीबी ने ही उसकी सूचना पुलिस को दी. कनाडा के सरी बार्डर से बाठ की गिरफ्तारी की खबर साझी करते संधू ने शिअद पर हमलावर रुख अख्तियार किया.
विधायक हरमीत सिंह संधू ने पंजाब विधानसभा के सत्र के दूसरे दिन अपने संबोधन के दौरान बाठ की गिरफ्तारी की जानकारी दी. उन्होंने इस दौरान राज्य में गैंगस्टरवाद के मुद्दे को भी उठाया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

