Punjab Desk, फिल्लौर: गैंगस्टर विजय मसीह और उसके साथियों ने एक बार फिर से सनसनी फैलाने का काम किया है. उन्होंने पूर्व पार्षद रणजीत मसीह पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में रणजीत मसीह, बंटी मसीह, एरिक मसीह और उनकी बहन घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है.
हमले के बाद बुरी स्थिति में तीनों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, इस दौरान ही पार्षद रणजीत मसीह ने आरोप लगाया कि गैंगस्टर विजय मसीह अपने साथियों के साथ मोहल्ले में आया और अचानक उन्हें जान से मारने की नीयत से उनके घरों में दाखिल होकर उन पर जानलेवा हमला बोल दिया, हालात ऐसी थी कि किसी को संभालने का मौका नहीं मिला. गैंगस्टर विजय मसीह और उसके साथियों द्वारा अचानक किए गए इस हमले से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया.पुलिस को घटना की जानकारी तुरंत दी गई है, जिसके बाद जांच शुरू हो गई है.
लगातार बन रहा दहशत का माहौल
आपको बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब पंजाब में गैंगस्टरों ने इस तरह की बारदात को जन्म दिया है. इसके पहले भी शहर में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिसमें बंदूक की नोक पर लोगों को निशाना बनाया गया है. इस घटना के बाद से पार्षद के घर वालो में भय का माहौल बना हुआ है. वहीं इस पूरे मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. आसपास के सीसीटीवी भी चैक किए जा रहे हैं.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

