सतीश दुबे, डबरा। डबरा सिटी थाना पुलिस ने एक बार फिर अवैध गांजे को लेकर कार्यवाही करते हुए बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने टेकनपुर के पास से छत्तीसगढ़ की ऑल्टो कार जिसका नंबर CG 04 KQ 6378 से 37 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 70 हजार रुपए है। यह गांजा उड़ीसा से भरकर ग्वालियर में खपाने के लिए लाया गया था।
इस दौरान पुलिस ने कार में सवार दो गांजा तस्कर भी गिरफ्तार किए हैं। बदमाश रही गांव निवासी गुरुपाल सिंह जोहल और डोंगरपुर गांव निवासी मुलायम सिंह रावत है। मुलायल सिंह ग्वालियर में निवास करता है और वहीं से अलग-अलग जगहों पर गांजे की सप्लाई करता है।
थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि दो गांजा तस्कर कार से गांजा लेकर जा रहे थे। सूचना मिलने पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ और कौन कौन शामिल है और इस गांजे की सप्लाई कहां करते थे, इसे लेकर पूछताछ जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


