पुरुषोत्तम पात्र, गरियाबंद। गांजा आपने खेतों में उगाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या गांजा बहते हुए देखा है? ऐसा ही नजारा मोहतरा से अतरमरा के बीच नहर में देखने को मिला, जहां गांजा से भरे पैकेट लोगों ने बहते हुए देखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक-एक कर 17 गांजा से भरे पैकेट बरामद किए.

पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाइवे 130 से 5 किमी दूरी पर स्थित पाण्डुका थाना क्षेत्र के फिंगेश्वर वितरक शाखा नहर में गांजा से भरा पैकेट बह रहा है. मौके पर पहुंची पाण्डुका पुलिस ने पैकेट को बरामद किया. पैकेट में करीबन 68 किलो से अधिक गांजा होने की संभावना जताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख रुपए है.
जाहिर है कि पुलिस की पकड़ से बचने के लिए गांजा तस्कर नहर में पैकेट फेंक गए थे. अब तस्करों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है. नहर में गांजा से भरे पैकेट फेंके जाने की यह संभवत: पहली घटना है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह गांजा परिवहन का नया तरीका तो नहीं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

