ODISHA DESK, बालेश्वर: ओडिशा में गांजा तस्कर अब पुलिस को चकमा देने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी एम्बुलेंस तो कभी कूरियर सेवा का इस्तेमाल कर तस्करी की जा रही है। ताजा मामला बालेश्वर जिले के सोरो थाना क्षेत्र का है, जहाँ नेशनल हाईवे-16 पर एक दुर्घटना के बाद बड़े तस्करी रैकेट का खुलासा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, चपरपड़ा के पास एक सीमेंट लदे ट्रक को पीछे से एक नामी कंपनी के डिलीवरी (पार्सल) ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही सोरो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पार्सल ट्रक की जांच की, तो वे दंग रह गए। ट्रक के अंदर ड्राइवर और हेल्पर की सीट के नीचे 22 पैकेट गांजा छिपाया गया था।

बाजार में इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। हादसे के तुरंत बाद ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले राजधानी भुवनेश्वर में भी इसी तरह का मामला सामने आया था।

कलिंगा स्टेडियम चौराहे के पास चेकिंग के दौरान एक एम्बुलेंस से 25 किलो गांजा बरामद हुआ था। उस मामले में नयापल्ली थाना पुलिस ने कटक से भुवनेश्वर गांजा ले जा रहे 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। तस्करों द्वारा बाहरी राज्यों में नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए पार्सल सर्विस और आपातकालीन वाहनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें