रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित अशोका रतन में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। चार दिवसीय इस आयोजन में बच्चों से लेकर महिलाओं तक ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। गरबा और डांडिया की धुन पर थिरकते लोगों ने उत्सव में भक्ति और उल्लास के रंग भर दिए। अष्टमी पर माता रानी के नौ स्वरूपों की झांकी भी देखने को मिली।
गरबा और डांडिया का उत्साह हुआ डबल
जानकारी के मुताबिक, अशोका रतन में पंचमी के अवसर पर चार दिवसीय गरबा कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। आयोजन के दौरान हर उम्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया के जरिए नवरात्रि के उत्साह को खास बना दिया।

अष्टमी पर दिखीं माता रानी के नौ स्वरूपों की झांकी
आयोजन के चौथे दिन अष्टमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के रूप में सजाया गया। बच्चों ने माता रानी के नौ स्वरूपों की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। इस दौरान माहौल भक्तिमय हो गया और उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

