ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की उप-कप्तान एश्ले गार्डनर ने अपनी पूर्व समलैंगिक पत्नी मोनिका राइट की ओर से लगाए गए लव अफेयर के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. मोनिका राइट ने आरोप लगाया था कि गार्डनर का उनकी टीम की साथी खिलाड़ी जॉर्जिया वॉल के साथ अफेयर था और इसी वजह से उनका रिश्ता खत्म हुआ. गार्डनर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर लिखा, ‘मेरी पत्नी से अलग होना मेरा निजी मामला है, लेकिन मैं समझती हूं कि उपकप्तान के पद पर होने के कारण मेरी मौजूदा वैवाहिक स्थिति पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को स्पष्टीकरण देना जरूरी था.
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की उपकप्तान एश्ले गार्डनर ने अपनी पूर्व समलैंगिक पत्नी मोनिका राइट के आरोपों का जवाब दिया है. गार्डनर ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनकी वजह से मोनिका को दर्द हुआ इसके लिए उन्हें खेद है.
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान एश्ले गार्डनर ने अपनी समलैंगिक पत्नी मोनिका राइट से अलग हो गई हैं. दोनों ने पिछले साल अप्रैल में शादी की थी और पिछले महीने राइट ने बताया कि गार्डनर और उनका रिश्ता खत्म हो चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि गार्डनर ने ऑस्ट्रेलिया की अपनी टीम-मेट जॉर्जिया वोल के साथ उन्हें चीट किया है.

एश्ले गार्डनर की समलैंगिक पत्नी मोनिका राइट ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) पर भी निशाना साधा था कि उन्होंने गार्डनर के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया और उन्हें टीम के नेतृत्व पद पर बने रहने दिया. गार्डनर ने इसे निजी मामला बताते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के समर्थन के लिए आभार जताया है.
वहीं, उपकप्तान एश्ले गार्डनर ने सोशल मीडिया पर CA को उनके समर्थन के लिए शुक्रिया कहा और इस पूरे मामले को अपना निजी मामला बताया. उन्होंने खुशी जताई कि CA बोर्ड ने उनके नेतृत्व पर भरोसा कायम रखा है.
एश्ले गार्डनर ने आगे कहा कि वह मोनिका के साथ बिताए समय की कद्र करती हैं और इस अलगाव से हुए दर्द के लिए दुखी हैं. उन्होंने साफ किया कि वह अब इस विषय पर और कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेंगी और लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


