जालंधर। जालंधर पुलिस ने गढ़ा रोड फायरिंग मामले के एक आरोपित को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. आरोपित की पहचान श्याम लाल के रूप में हुई है, लेकिन गिरफ्तारी के पहले आरोपी ने पुलिस के ऊपर जोरदार फायरिंग की थी.
मुखबिरों द्वारा पुलिस को जानकारी हुई कि देर रात करीब डेढ़ बजे जालंधर कैंट के जमशेर खास इलाके में आरोपित है, जब पुलिस इलाके में पहुंची तो आरोपित को इसकी जानकारी मिल गई.किसी तरह उसे पुलिस पकड़ने पहुंची, और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान अच्छी बात रही कि किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं लगी। हालात को देखते हुए बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपित की टांग में लगी. गोली लगते ही आरोपित मौके पर गिर गया और उसे काबू कर लिया गया. घायल आरोपित को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल, जालंधर में भर्ती कराया जा रहा है.
पुलिस ने बताया कि आरोपित गढ़ा रोड स्थित एक घर पर हुई फायरिंग की घटना में वांछित था. पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किया गया है. पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. आरोपित से पूछताछ के बाद फायरिंग की घटना से जुड़े अन्य आरोपितों और साजिश के बारे में पता लगाया जाएगा.
- मारपीट से आहत युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस
- CM मान ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में दिल्ली पुलिसकर्मियों के प्रवेश को कहा- “तालिबानी रवैया”, घटना की करी कड़ी निंदा
- पप्पू यादव बोले, राहुल-प्रियंका की हत्या की साजिश, मोदी-शाह को देश छोड़ने तक की दे डाली चेतावनी!
- खरखौदा को औद्योगिक पहचान दिला रही मोदी-नायब सरकार, हुड्डा पर बरसीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता
- Ranchi News: दुर्गा पूजा से पहले रांची में सफाई व्यवस्था पर संकट, 2 हजार सफाईकर्मी करेंगे हड़ताल

