चंकी बाजपेयी, इंदौर। कलेक्टर जनसुनवाई में विभिन्न तरह की शिकायतों के साथ ही एक मजदूर व्यक्ति गैस सिलेंडर लेकर पहुंचा। उनका आरोप था कि उसे सिलेंडर में गैस की बजाय पानी भरकर दे दिया गया। जब उसने कंपनी में शिकायत की तो उसके साथ अभद्र व्यवहार कर उसे वहां से भगा दिया गया। वह न्याय की गुहार लगाते हुए कलेक्ट्रेट में अधिकारियों से शिकायत की है।

सिलेंडर में गैस नहीं केवल पानी भरा हुआ था

कलेक्टर जनसुनवाई में राजेंद्र करोले निवासी विकास नगर ने गैस सिलेंडर लेकर अधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले यह गैस सिलेंडर छाया गैस एजेंसी जो की इंडियन गैस की टंकियां सप्लाई करती है, से प्राप्त किया था। सिलेंडर में गैस तो नहीं थी केवल पानी भरा हुआ था। जब उपभोक्ता ने मामले में गैस एजेंसी के अधिकारियों से शिकायत की तो उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे वहां से भगा दिया गया।

खाद्य विभाग को दिए जांच के निर्देश

वह पिछले कई दिनों से विभिन्न तरह से लोगों से निवेदन कर चुके हैं कि उनका गैस सिलेंडर बदल दिया जाए लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही थी। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी शिकायत की है। मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा का कहना है कि खाद्य विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं जो भी जांच में बात सामने आएगी उसके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

शिवम वर्मा, कलेक्टर इंदौर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m