शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में पहली बार अपने हक़ के लिए Gen Alpha सड़कों पर उतरा। करीब 300-400 बच्चों ने आंदोलन किया। इस दौरान अलग-अलग जिलों में विभिन्न तरह की तस्वीरें देखने को मिली।
भोपाल में डीएमएस को केवीएस में मर्ज करने के प्रस्ताव का विरोध किया गया। डिमॉन्स्ट्रेशन मल्टीपर्पस स्कूल (DMS) को केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में मर्ज नहीं होने देने की बात कही गई। भोपाल में पहली बार किसी शैक्षणिक संस्थान के मुद्दे पर ‘जेन अल्फा प्रोटेस्ट’ किया गया। प्रशासन को चेतावनी दी गई कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो चरणबद्ध आंदोलन होगा।
उज्जैन में स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में बेहोश हुईं छात्राएँ
उज्जैन में स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में बेहोश छात्राएँ बेहोश हो गई। उज्जैन में सराफा स्कूल को शहर से 12-15 किलोमीटर दूर दाऊदखेड़ी शिफ्ट किए जाने का विरोध किया गया। रोजाना आने-जाने में होने वाली परेशानी और सुरक्षा के खतरे को लेकर छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए। उग्र प्रदर्शन के दौरान रोते-बिलखते हुए दो छात्राएं बेहोश भी हो गईं। बच्चों का साफ कहना है कि वे किसी भी कीमत पर स्कूल को दूर शिफ्ट नहीं होने देंगे।
शहडोल में पैदल मार्च
शहडोल के माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर, सोहागपुर-कंचनपुर से छात्राओं के अचानक छात्रावास से बाहर निकली और पैदल मार्च शुरू कर दिया। खेत और सड़क पार करते हुए 10 किलोमीटर पैदल चल कर कलेक्टर कार्यालय की ओर कूच कर दिया। छात्राओं ने समस्याएं किसी और के जरिए नहीं, बल्कि सीधे कलेक्टर के सामने रखना चाहती थी। बंद कमरे में कलेक्टर के सामने अपनी समस्याएं रखी। कलेक्टर से मिलने के बाद बच्चियों ने बताया कि उनके छात्रावास में कई तरह की समस्याएं रखी। छात्राओं ने कलेक्टर से कहा जो भोजन दिया जाता है, उसमें अक्सर कीड़े रहते हैं।
विदिशा में भी दिखा विरोध
विदिशा जिले के सिरोंज कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं सड़क उतरीं। छात्राओं ने बसों को रोक दिया और बढ़ी हुई बस फीस का फैसला वापस लेने की मांग की। विरोध के बाद प्रबंधन झुका छात्राओं के हक में फैसला लिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

