जमशेदपुर। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस का उत्साह बढ़ता जा रहा है। मैच की तैयारियों के बीच झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने लाइफ मेंबर्स और संबद्ध इकाइयों के लिए कॉम्प्लिमेंट्री टिकट वितरण की तारीख जारी कर दी है।

खास बात यह है कि कॉम्प्लिमेंट्री टिकट लेने वाले सदस्यों को टी-शर्ट भी दी जाएगी। वहीं, अतिरिक्त टिकट खरीदने के इच्छुक सदस्यों और संस्थाओं के लिए भी JSCA ने अलग व्यवस्था की है।

5 अक्टूबर को जमशेदपुर, 6 को रांची में टिकट वितरण

JSCA के अनुसार जमशेदपुर में 5 अक्टूबर 2026 को कीनन स्टेडियम स्थित JSCA कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कॉम्प्लिमेंट्री टिकट बांटे जाएंगे।

वहीं रांची में 6 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम के एमएस धोनी पैवेलियन के साउथ गेट से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टिकट का वितरण होगा।

टिकट लेने के लिए पहचान पत्र जरूरी

टिकट प्राप्त करने के दौरान सदस्यों को अपना JSCA फोटो आईडी कार्ड या वैध पहचान पत्र दिखाना होगा। JSCA ने सदस्यों से स्वयं उपस्थित होकर टिकट लेने की अपील की है।

हालांकि, किसी अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से भी टिकट लिया जा सकता है। इसके लिए ईमेल के जरिए भेजा गया Authorisation Letter जरूरी होगा। इसमें सदस्य संख्या और अधिकृत व्यक्ति का मोबाइल नंबर दर्ज होना अनिवार्य है।

लाइफ मेंबर्स को मिलेंगे अधिकतम 5 कॉम्प्लिमेंट्री टिकट

लाइफ मेंबर्स को अधिकतम 5 कॉम्प्लिमेंट्री टिकट दिए जाएंगे। इन टिकटों की निर्धारित कीमत ₹3,500 से ₹8,000 तक है।

वहीं संबद्ध जिलों के लिए अधिकतम 100 टिकट का कोटा तय किया गया है। इनमें 50 टिकट ₹3,000 और 50 टिकट ₹3,500 के होंगे।

स्कूल, क्लब और संस्थानों के लिए अधिकतम 25 टिकट का कोटा रखा गया है। इसमें 15 टिकट ₹3,000 और 10 टिकट ₹3,500 के होंगे।

अतिरिक्त टिकट चाहिए तो 2 अक्टूबर तक आवेदन

जो सदस्य या संबद्ध इकाइयां अतिरिक्त टिकट खरीदना चाहती हैं, उन्हें 2 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजे तक JSCA को ईमेल के जरिए मांग पत्र भेजना होगा।

अतिरिक्त टिकट की राशि का भुगतान RTGS/NEFT के माध्यम से JSCA के बैंक खाते में करना होगा।

₹1,600 से शुरू, ₹4,500 तक सामान्य टिकट

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के सामान्य टिकटों की कीमत ₹1,600 से ₹4,500 तक निर्धारित की गई है।

ईस्ट और वेस्ट हिल: ₹1,600

विंग A और C (अपर/लोअर): ₹2,000 से ₹3,000

विंग B: ₹2,500 से ₹3,500

विंग D (लोअर/स्पाइस बॉक्स): ₹2,500 से ₹3,000

डोनर्स एंक्लोजर: ₹4,000

अमिताभ चौधरी पैवेलियन (प्रीमियम टेरेस): ₹4,500

हॉस्पिटैलिटी टिकट की कीमत

हॉस्पिटैलिटी कैटेगरी में टिकटों की कीमत इस प्रकार निर्धारित की गई है:

कॉर्पोरेट बॉक्स: ₹8,000

हॉस्पिटैलिटी बॉक्स: ₹9,000

एमएस धोनी पैवेलियन लक्जरी पार्लर: ₹10,000

कॉर्पोरेट लाउंज: ₹15,000

प्रेसिडेंट एंक्लोजर: ₹18,000

9 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले को लेकर रांची समेत पूरे झारखंड के क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह है। JSCA की ओर से टिकट वितरण का शेड्यूल जारी होने के बाद सदस्यों और क्रिकेट प्रेमियों की तैयारियां भी तेज हो गई हैं।