गाजियाबाद. शहर के राजनगर एक्सटेंशन की हाईराइज सोसायटियों में ऊंची इमारतों से गिरकर मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा घटना राजनगर रेजीडेंसी सोसायटी की है. यहां 16 वर्षीय छात्र चैतन्य वर्मा की 13वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ देर पहले वह अपनी बहन के साथ इवनिंग वॉक करके लौटा था. इसके बाद वह पढ़ाई करने बैठ गया था. इसी दौरान यह घटना हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- साध्वी प्राची ने कहा- जो दिवाली मनाते हैं उनसे ही सामान खरीदें, मदनी को पाकिस्तान जाने की चुनौती
पढ़ाई के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, चैतन्य वर्मा अपनी बहन के साथ शाम को टहलने गया था. दोनों वापस घर लौटे तो चैतन्य पढ़ाई करने बैठ गया. कुछ देर बाद वह 13वीं मंजिल से नीचे गिर गया. हादसे में उसकी मौत हो गई.. हालांकि, वह बालकनी तक कैसे पहुंचा और गिरने की वजह क्या रही, यह अभी स्पष्ट नहीं है.
परिवार में मचा कोहराम
छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. सोसायटी के लोग भी मौके पर जुट गए. अचानक हुई इस घटना से पूरे परिसर में अफरा-तफरी फैल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. अधिकारियों के मुताबिक, घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है.
इसी सोसायटी में पहले भी हो चुका है हादसा
राजनगर रेजीडेंसी में पिछले महीने भी एक छात्रा की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. वह 12वीं की छात्रा थी और गोल्ड मेडलिस्ट बताई गई थी. इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन की एक दूसरी सोसायटी में आठवीं मंजिल से गिरकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की जान जा चुकी है.
इसे भी पढ़ें- दिवाली के बाद भी ट्रेन यात्रियों को राहत, रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए फेरे; देखें तारीखें
हाईराइज सोसायटियों की सुरक्षा पर सवाल
गाजियाबाद की अन्य सोसायटियों में भी ऐसे हादसे सामने आए हैं. एनएच-9 स्थित लैंडक्राफ्ट गोल्फलिंक और महागुन सोसायटी में कुछ महीने पहले तीन दिन के भीतर दो छात्रों की ऊंची मंजिलों से गिरकर मौत हुई थी. लगातार हो रही घटनाओं से बालकनी और ऊंची इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस चैतन्य की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

