लखनऊ. धनतेरस, दिवाली, भैयादूज और छठ के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. यात्रियों की सुविधा के लिए अब कुछ स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए गए हैं. उत्तर मध्य रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तारीखें बढ़ाई हैं. ये ट्रेनें मुंबई, समस्तीपुर, बनारस, मऊ, दानापुर और गाजीपुर सिटी जैसे अहम रूट पर चलेंगी. इससे त्योहार के बाद घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें- CM योगी का अल्टीमेटम: त्योहारों पर खलल डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अधिकारियों को दिए सीधे निर्देश
लोकमान्य तिलक टर्मिनल-समस्तीपुर ट्रेन
ट्रेन नंबर 01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-समस्तीपुर एक्सप्रेस अब 17 और 24 नवंबर को भी चलेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 19 और 26 नवंबर को संचालित होगी. इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्री इन अतिरिक्त तारीखों पर सफर कर सकेंगे.
बनारस और मऊ के लिए भी अतिरिक्त फेरे
ट्रेन नंबर 01051 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बनारस एक्सप्रेस 19 और 25 नवंबर को चलेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 01052 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 20 और 26 नवंबर को संचालित होगी. वहीं, ट्रेन नंबर 01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-मऊ 20 और 22 नवंबर को चलेगी. इसकी वापसी ट्रेन नंबर 01124 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 22 और 24 नवंबर को संचालित होगी.
दानापुर रूट पर भी मिलेगी सुविधा
ट्रेन नंबर 01143 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-दानापुर एक्सप्रेस 21 और 22 नवंबर को चलेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 22 और 23 नवंबर को संचालित होगी. इस रूट के यात्रियों को भी अतिरिक्त ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा.
इसे भी पढ़ें- यूपी में ठंड और कोहरे का असर बढ़ा, 48 घंटे में पूर्वांचल में बारिश के आसार; किसानों को अलर्ट
गाजीपुर सिटी-हडपसर ट्रेन की तारीखें
ट्रेन नंबर 01431 हडपसर-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 20 और 24 नवंबर को चलेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 01432 गाजीपुर सिटी-हडपसर एक्सप्रेस 22 और 26 नवंबर को संचालित होगी. रेलवे का यह कदम त्योहारों के बाद बढ़ने वाली भीड़ को संभालने और यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देने के लिए उठाया गया है. सफर से पहले यात्री ट्रेन की तारीख और उपलब्धता की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से जरूर जांच लें.

