ज्ञान भारद्वाज, गाजियाबाद. थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा डम्पिंग ग्राउन्ड रेलवे के पुल के नीचे गंगनहर पटरी के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग की जा रही थी. जिसके दौरान चित्तौड़ा नहर पुल की तरफ से गंगा नहर की पटरी पर दो व्यक्ति बाइक पर आए उन दोनों व्यक्तियों को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो बाइक चालक बाइक को पीछे मोड़ने लगा और हड़बड़ाहट में बाइक फिसल कर गिर गई. जिसके बाद बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर किया.
पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ अपने बचाव में फायर किया जिसमें बाइक पर बैठे व्यक्ति के पैर में गोली लग गई. पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग करके दोनों व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया. पकड़े जाने पर नाम पता पूछा तो घायल व्यक्ति ने अपना नाम राहुल उर्फ रितिक बताया जिसके कब्जे से 1 तमन्चा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस और 01 मोबाइल बरामद हुआ. दूसरे ने अपना नाम विनय बताया जिसके पास से 01 अवैध चाकू, 09 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद हुई. घायल बदमाश को अस्पताल भेज दिया गया है. अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढे़ं : चोरी UP में, खपत बिहार में..! खाकी ने ऑटो लिफ्टर गैंग के 3 शातिरों को दबोचा, 5 मोटरसाइकिल, तमंचा समेत नगदी जब्त
गिरफ्तार अभियुक्तों उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि हम दिल्ली, गाजियाबाद आदि जगह से जगह चोरी, मोबाइल चोरी और छिनैती की घटना करते हैं. पिछले महीने हमने रेलवे रोड मुरादनगर से 01 मोबाइल चोरी किया था और इस महीने हमने मेरठ से ये बाइक चोरी की थी और 5 मई 2026 को मुरादनगर से 01 मोबाइल छीना था, हम चोरी, छिनैती करके अपने शौक पूरे करते हैं. जब हमारे पास माल इकट्ठा हो जाता है तो उसे दानिश निवासी दिल्ली को बेचकर हम घूमने चले जाते हैं फिर वहां से वापस आकर फिर यही काम करते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

