सासण गिर (गुजरात): गुजरात के जूनागढ़ स्थित प्रसिद्ध सासण गिर जंगल में इस बार वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक शानदार शुरुआत हुई है। आमतौर पर हर साल 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली मुख्य जंगल सफारी को इस बार 9 अक्टूबर से ही खोल दिया गया। मानसून के जल्दी खत्म होने और सफारी के रास्तों व कॉजवे का मरम्मत कार्य समय से पहले पूरा हो जाने के कारण वन विभाग ने इसे 8 दिन पहले खोलने का निर्णय लिया।
सफारी के पहले ही दिन करीब 100 पर्यटक गिर के जंगल पहुंचे और उनकी यह यात्रा बेहद यादगार बन गई। मौसम के सुहावने मिजाज और चारों तरफ फैली हरियाली के बीच पर्यटकों को दो शेरनियां, तीन शावक और दो नर शेर दिखाई दिए। सिक्किम से आईं डॉ. ऋतु ने अपना रोमांचक अनुभव साझा करते हुए कहा कि अपनी पहली ही सफारी में शेरों के परिवार को देखना और जंगल की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से महसूस करना किसी बोनस से कम नहीं था।
बुकिंग को लेकर वन विभाग की सलाह
सफारी सीजन की इस धमाकेदार शुरुआत के बाद पर्यटकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आगामी 16 से 27 अक्टूबर तक की सफारी बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी हैं। वन विभाग ने गिर जाने का प्लान बना रहे पर्यटकों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही अग्रिम बुकिंग कराएं।
जंगल में शेरों का दिखना पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर करता है, लेकिन बारिश के बाद गिर का सुहावना माहौल और समृद्ध वन्य जीवन हर किसी के अनुभव को खास बना देता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

