Bihar News: बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवसी पर तीखा प्रहार किया है। गिरिराज सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि, यदि किसी के मन में ‘गजवा-ए-हिंद’ का सपना है, तो वह जान ले कि ऐसा कभी होने वाला नहीं है।
ममता बनर्जी पर लगाया गंभीर आरोप
ममता बनर्जी पर गिरिराज सिंह ने कहा कि, बंगाल का एक-एक व्यक्ति उन्हें संविधान विरोधी बता रहा है। उन्होंने ईडी कार्रवाई का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि, आज तक कहीं देखा गया है कि कोई मुख्यमंत्री ईडी के हाथों से कागजात छीनकर बाहर आए और कहे कि ये गुप्त दस्तावेज थे। अगर गुप्त थे तो क्या वह पार्टी दफ्तर था?
उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी को डर था कि दस्तावेज मिलने से अभिषेक बनर्जी फंस सकते हैं, इसलिए डीजीपी को साथ लेकर ईडी दफ्तर से कागजात ले जाए गए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, ममता बनर्जी इतनी बड़े डकैत हैं कि डीजीपी को साथ लेकर कागजात चुरा लिए गए। आखिर चुराने की जरूरत क्यों पड़ी?
बंगाल को बांग्लादेश बनाने का आरोप
गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी बंगाल को घुसपैठियों के हवाले करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि, बंगाल का शायद ही कोई जिला बचा हो जहां हिंदू डरे और सहमे हुए न हों। उन्होंने हिंदुओं से डर से बाहर निकलकर राज्य को बचाने की अपील की।
न दूसरा पाकिस्तान बनेगा न गजवा-ए-हिंद होगा- गिरिराज
वहीं, असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि, ओवैसी जैसे नेता कभी मुंबई की मेयर और कभी प्रधानमंत्री के बुर्का पहनने की बात करते हैं। उन्होंने सवाल किया, आखिर ये क्या फैलाना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि, देश में राष्ट्रपति भाजपा ने बनाया है और अगर किसी के मन में “गजवा-ए-हिंद” का सपना है, तो वह जान ले कि ऐसा कभी नहीं होगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि देश में न दूसरा पाकिस्तान बनेगा, न गजवा-ए-हिंद होगा और न ही शरिया कानून लागू होगा।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री को भारत रत्न देने की मांग पर खेसारी लाल यादव का हैरान करने वाला बयान, निरहुआ और पवन सिंह पर जमकर बरसे

