हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है। शनिवार को एक युवती एसपी कार्यालय पहुंची और नाना पटवारी पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया।
युवती ने कहा कि पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, क्योंकि उसका मोबाइल नंबर नाना पटवारी के मोबाइल में मिला था। उसने बताया कि वह मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है और वर्तमान में इंदौर में अपनी बहन के साथ रहती है।
युवती का कहना है कि नाना पटवारी पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं और उन्हें राजनीतिक कारणों से बदनाम करने की साजिश की जा रही
है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

