प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पंवासा थाना क्षेत्र के बजरंग नगर निवासी शुभम प्रजापत के शादीशुदा होने के बावजूद एक अन्य युवती से प्रेम संबंध थे। पिछले कुछ समय से युवती शुभम और उसके परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रही थी। विवाद इस कदर बढ़ गया कि पीड़िता को बचाने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

आरोपी युवती ने बॉयफ्रेंड के घर पर किया हंगामा

तनाव तब चरम पर पहुंच गया जब आरोपी युवती ने शुभम के घर पहुंचकर विवाद किया। हाथापाई के दौरान उसकी 18 महीने की पोती को भी नीचे गिरा दिया। इसके बाद, जब पीड़ित परिवार मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा, तो आरोपी युवती ने दुस्साहस दिखाते हुए थाने के ठीक सामने शुभम की पत्नी पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया।

महिला के गले में आए 12 टांके

लहूलुहान हालत में पुलिस ने डायल 112 की मदद से घायल पत्नी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां पर महिला को करीब गले में 12 टांके आए हैं और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m