पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास पर हुए हमले और कोलकाता के कालीघाट में काली पूजा के आयोजन में कथित तौर पर बाधा डाले जाने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा. अभिषेक से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए ममता ने कहा,’आपके पास कितने बुलडोजर हैं? आइए, मैं आपके सामने खड़ी हूं. मेरे शरीर, मेरी छाती पर बुलडोजर चलाइए.
शुक्रवार देर रात तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प की घटना को लेकर रााजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमा गया है.
ममता बनर्जी ने विरोधियों पर बरसते हुए कहा कि कितने बुलडोजर हैं? आकर सामने खड़े हैं, मेरी देह या सीने पर बुलडोजर चलाकर दिखाओ, देखते हैं कितनी हिम्मत है तुममें . अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर हिंसक टकराव के बाद ममता बनर्जी ने भाजपा और कालीघाट पुलिस को कठघरे में खड़ा किया.
ममता बनर्जी ने आगे कहा,’कल काली पूजा और दिवाली है. कल रात 2:00 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला किया गया. यह हमारा इलाका है, जहां से देवी काली के कई जुलूस गुजरते हैं. आप इस तरह की गड़बड़ी क्यों पैदा कर रहे हैं? ममता ने कहा, ‘यहां पूरी तरह से गुंडागर्दी चल रही है. लोग यहां रात के 2:00 या 3:00 बजे आ जाते हैं, अगर आपमें बुलडोजर चलाने की हिम्मत है, तो फिर आप रात के 3:00 बजे गुंडों की टोली लेकर काली पूजा के आयोजन पर हमला करने क्यों आते हैं?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के समर्थकों और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं. हालात को काबू में करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

