Business Desk – Gold Silver Price Today : 26 जून 2026 (शुक्रवार) को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है. हालांकि 25 जून को घरेलू बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत के बाद सोना और चांदी मजबूती के साथ बंद हुए थे. आज मुहर्रम की छुट्टी के कारण सुबह के सत्र में MCX पर कारोबार बंद है, इसलिए घरेलू वायदा बाजार में नए भाव उपलब्ध नहीं हैं.

आज क्यों बदले सोने-चांदी के भाव?
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के पीछे कई बड़े कारण हैं. अमेरिकी डॉलर की मजबूती, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रखने के संकेत, निवेशकों की मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों में बदलाव का असर बुलियन मार्केट पर दिखाई दे रहा है. दूसरी ओर, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भी निवेशकों की रणनीति को प्रभावित कर रही है.
MCX पर आखिरी कारोबार में क्या रहे भाव?
मुहर्रम की छुट्टी के कारण शुक्रवार सुबह MCX पर ट्रेडिंग नहीं हुई. 25 जून को कारोबार खत्म होने तक सोना 1,43,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,20,940 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. कारोबार के दौरान दोनों धातुओं में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला.
कॉमेक्स पर सोना-चांदी में गिरावट
शुक्रवार सुबह 7:30 बजे तक अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (COMEX) पर गोल्ड 4,034.30 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर 57.165 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. चांदी में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोने में भी कमजोरी रही.
IBJA पर लेटेस्ट गोल्ड रेट
24 कैरेट (999): 13,987 रुपए प्रति ग्राम
22 कैरेट: 13,652 रुपए प्रति ग्राम
20 कैरेट: 12,449 रुपए प्रति ग्राम
18 कैरेट: 11,330 रुपए प्रति ग्राम
14 कैरेट: 9,022 रुपए प्रति ग्राम
दिल्ली और मुंबई में आज सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,147 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि मुंबई में इसका भाव 14,132 रुपए प्रति ग्राम है.
चांदी का ताजा भाव
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 1 किलो चांदी की कीमत 2,34,900 रुपए है. वहीं चेन्नई में चांदी 2,29,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बैंगलोर में आज का गोल्ड रेट
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर और हैदराबाद में आज सोने के रेट अलग-अलग बने हुए हैं. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 14,147 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 12,969 रुपए और 18 कैरेट 10,614 रुपए प्रति ग्राम है.
मुंबई, कोलकाता और बैंगलोर में 24 कैरेट सोना 14,132 रुपए, 22 कैरेट 12,954 रुपए और 18 कैरेट 10,599 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है. चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 14,334 रुपए, 22 कैरेट 13,139 रुपए और 18 कैरेट 10,980 रुपए प्रति ग्राम है. वहीं हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 14,132 रुपए, 22 कैरेट 12,954 रुपए और 18 कैरेट 10,844 रुपए प्रति ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

