Business Desk – Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआती गिरावट के बाद ईरान से जुड़े एक बयान ने कमोडिटी बाजार में तेजी ला दी थी, लेकिन मंगलवार 23 जून को डॉलर की मजबूती के कारण दोनों कीमती धातुओं में फिर दबाव दिखाई दिया. अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स और घरेलू बाजार एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

MCX पर सोना-चांदी में बड़ी गिरावट
मंगलवार सुबह 9:20 बजे एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.89% गिरकर 1,46,804 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी 2.69% टूटकर 2,28,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई. यानी एक ही दिन में चांदी की कीमत में करीब 5,600 रुपए की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि सोमवार को एमसीएक्स पर सोना 0.67% की तेजी के साथ 1,48,182 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 0.55% की बढ़त के साथ 2,34,465 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
कॉमेक्स पर भी दबाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में भी सोना और चांदी दोनों कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं. मंगलवार सुबह 7:30 बजे सोना 0.76% गिरकर 4,170.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं चांदी 2.43% टूटकर 63.990 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखाई दी.
IBJA पर सोने के ताजा रेट
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 22 जून को सोने के भाव इस प्रकार रहे:
999 शुद्धता वाला सोना: 14,731 रुपए प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 14,378 रुपए प्रति ग्राम
20 कैरेट सोना: 13,111 रुपए प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: 11,932 रुपए प्रति ग्राम
14 कैरेट सोना: 9,502 रुपए प्रति ग्राम
प्रमुख शहरों में चांदी का भाव
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में एक किलो चांदी का भाव 2,49,900 रुपए दर्ज किया गया. वहीं चेन्नई और हैदराबाद में चांदी की कीमत 2,54,900 रुपए प्रति किलोग्राम रही.
दिल्ली में सोने का ताजा भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,667 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,446 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,004 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया.
मुंबई में गोल्ड रेट
मुंबई में 24 कैरेट सोना 14,652 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,431 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 10,989 रुपए प्रति ग्राम दर्ज किया गया.
कोलकाता में कीमतें
कोलकाता में 24 कैरेट सोना 14,652 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,431 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 10,989 रुपए प्रति ग्राम रहा.
चेन्नई में सबसे महंगा सोना
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 14,836 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,599 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,369 रुपए प्रति ग्राम दर्ज किया गया.
अन्य शहरों के रेट
बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और नागपुर में 24 कैरेट सोना 14,652 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,431 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 10,989 रुपए प्रति ग्राम पर रहा. वहीं पटना में 24 कैरेट सोना 14,657 रुपए, 22 कैरेट सोना 13,436 रुपए और 18 कैरेट सोना 10,994 रुपए प्रति ग्राम दर्ज किया गया.
बाजार की नजर डॉलर और वैश्विक घटनाक्रम पर
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर इंडेक्स में मजबूती और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों का असर फिलहाल सोना-चांदी की कीमतों पर बना हुआ है. खासकर चांदी में सोने के मुकाबले अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में निवेशकों की नजर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख पर रहेगी.

