Business Desk :- सोने-चांदी के भाव में मंगलवार यानी 6 अक्टूबर 2026 को उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में जारी हलचल का असर कमोडिटी मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है। आज COMEX पर Gold-Silver Rate में मामूली उतार-चढ़ाव है। वहीं घरेलू बाजार में MCX पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ।

कल MCX पर सोने का भाव 1,50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गया था। आज भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप Gold Price Today या Silver Rate Today चेक कर रहे हैं, तो दिल्ली, मुंबई, इंदौर, कोलकाता, चेन्नई और लखनऊ समेत प्रमुख शहरों के ताजा भाव जानना जरूरी है।

MCX पर आज सोना-चांदी कितने रुपए खुला?

घरेलू कमोडिटी बाजार MCX पर आज गोल्ड रेट करीब 0.10% की मामूली गिरावट के साथ 1,49,136 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। चांदी की कीमत में भी करीब 0.30% की गिरावट रही और MCX पर Silver Rate 2,25,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला।

इससे पहले सोमवार को MCX पर सोना 1,49,311 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव 2,26,240 रुपए प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था।

COMEX पर भी सोने-चांदी में हलचल

अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी COMEX पर भी आज सोने-चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह सोने की कीमत 4,157.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 61.010 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

वहीं Bullions.co.in के मुताबिक, गोल्ड रेट 1,49,450 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,26,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

IBJA पर सोने का भाव कितना रहा?

Indian Bullion and Jewellers Association यानी IBJA पर कल 24 कैरेट सोने का भाव 14,820 रुपए प्रति ग्राम पर बंद हुआ। 22 कैरेट सोने की कीमत 14,464 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 12,004 रुपए प्रति ग्राम रहा।

अलग-अलग शहरों के सर्राफा बाजार में स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और अन्य कारणों से कीमतों में अंतर हो सकता है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,932 रुपए प्रति ग्राम

Good Returns के अनुसार, आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 14,932 रुपए प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोना 13,689 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,203 रुपए प्रति ग्राम है।

मुंबई में सोने का आज का भाव

मुंबई में 24 कैरेट सोना 14,917 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,674 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,188 रुपए प्रति ग्राम पर है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 14,917 रुपए प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोना 13,674 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,234 रुपए प्रति ग्राम है।

कोलकाता और हैदराबाद में Gold Rate

कोलकाता में 24 कैरेट सोना 14,917 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,674 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट 11,188 रुपए प्रति ग्राम है। हैदराबाद में भी 24 कैरेट का भाव 14,917 रुपए, 22 कैरेट 13,674 रुपए और 18 कैरेट 11,188 रुपए प्रति ग्राम है।

इंदौर में सोने का ताजा भाव

इंदौर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 14,922 रुपए प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोना 13,679 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,189 रुपए प्रति ग्राम है।

लखनऊ और केरल में सोने का भाव

लखनऊ में 24 कैरेट सोना 14,917 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,674 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट 11,188 रुपए प्रति ग्राम है। केरल में भी 24 कैरेट का भाव 14,917 रुपए, 22 कैरेट 13,674 रुपए और 18 कैरेट 11,188 रुपए प्रति ग्राम है।

आज 1 किलो चांदी कितने रुपए की है?

Good Returns के अनुसार, आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, इंदौर और लखनऊ में 1 किलो चांदी का भाव 2,34,900 रुपए है। वहीं चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 2,44,900 रुपए है।

सोने-चांदी के भाव में गिरावट की वजह क्या है?

सोने-चांदी की कीमतों पर इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल का असर दिखाई दे रहा है। खासतौर पर Crude Oil Price में जारी उतार-चढ़ाव कमोडिटी मार्केट के लिए अहम है।

ब्रेंट क्रूड अभी भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है। जेपी मॉर्गन के मुताबिक, कच्चे तेल की सप्लाई युद्ध से पहले के स्तर के करीब 98% तक पहुंच चुकी है। इसके बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच स्थिति सामान्य नहीं हुई है। इसी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और इसका असर व्यापक कमोडिटी बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।