हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में अपराधियों के बुलंद हौसले के बीच पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने बीते दिनों एक महिला के साथ हुए चेन स्नेचिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिग समेत 3 आरोपियों को दबोच लिया। बदमाश महिला के घर पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर भाग निकले थे। घटना खलटाका चौकी क्षेत्र की है।
दरअसल, 22 अगस्त को दो आरोपी बाइक से महिला के घर पहुंचे और नाम-पता पूछने के बहाने उसके गले से आभूषण खींचकर फरार हो गए थे। पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में चेन-पांचाली अंजड़ निवासी चंद्रशेखर को बेचने की बात सामने आई। पुलिस ने तीनों को पकड़कर करीब 80 हजार के आभूषण और 50 हजार की बाइक जब्त की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



